रायपुर

मां-बेटी का अश्लील फोटो वायरल और पति को जान से मारने की धमकी देकर 5 लाख की मांग,एफआईआर
08-Mar-2026 8:24 PM
मां-बेटी का अश्लील फोटो वायरल और पति को जान से मारने की धमकी देकर 5 लाख की मांग,एफआईआर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 मार्च। राजधानी के कोतवाली इलाके में एक महिला और उसकी बेटी को अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपए की मांग करने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ 308(4), 351(3), 351(3) का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती चांदनी जैन निवासी तिरूपति अपार्टमेंट पुजारी पार्क के पास, टैगोर नगर ने शिकायत दर्ज कराई है कि 5 मार्च 2026 को वह पुजारी पार्क के पीछे अपने कुत्ते को घुमा रही थीं। उसी दौरान बैजनाथ पारा निवासी हार्दिक जैन उनके पास आया और धमकी देते हुए कहा कि उसके पास उनकी बेटी के अश्लील फोटो और वीडियो हैं। अगर वो 5 लाख रुपए नहीं देती हैं तो वह इन्हें सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी।

 6 मार्च को भी दोपहर करीब 4.3 बजे आरोपी ने फोन कर फिर से धमकी दी और कहा कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो उसके पति को जान से मार देगा। आरोपी की धमकी से महिला और उनका परिवार काफी भयभीत थे। परिवारजनों से कहने पर उसने कोतवाली थाना जाकर रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी हार्दिक जैन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 308(4), 351(2) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट