रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 मार्च। तेलीबांधा पुलिस ने 6 किलो से अधिक गांजे के साथ दो पैडलर को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर रायपुर आरंग रोड पर किया कार शोरूम के सामने नाकेबंदी पाईंट लगाकर दोपहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान मुखबिर के बताए एक्टिवा सवार एक महिला एवं पुरूष को पकड़ा गया। पूछताछ में
अपने नाम पते माधुरी जैन उर्फ डॉली पति उदय जैन 37 सन्यासी पारा पानी टंकी के पास खमतराई ,कृष्ण साहू 18 सन्यासी पारा नगर निगम के पास खम्तराई बताया।उनके पास रखे बैग की तलाशी में गांजा मिला जो वजन में 6.140 किलो था। इसकी कीमत 3,07,000/- रूपए एक्टिवा सी जी-04-एन वाय-9483 जब्त कर धारा 20बी नारकोटिक एक्ट दर्ज किया गया। माधुरी का पति उदय खमतराई पुलिस का पुराना हिस्ट्रीशीटर बताया गया है।
पुलिस के अनुसार : वर्ष 2026 में अब तक तस्करी के कुल 17 प्रकरणों में 36 लोगों को गिरफ्तार कर 191.142 किलो गांजा, 2,05,700/- रूपए नगदी रकम, 02 चारपहिया वाहन, 01 दोपहिया वाहन एवं 09 मोबाईल फोन कुल कीमत लगभग 1,08,74,900/ जब्त किया है।