रायपुर

टेकारी (कुंडा) में तीन दिनी मानस गान सम्मेलन 10 से
08-Mar-2026 8:16 PM
टेकारी (कुंडा) में तीन दिनी मानस गान सम्मेलन 10 से

रायपुर, 8 मार्च। आरंग के ग्राम टेकारी ( कुंडा ) में तीन दिनी अखंड मानस गान सम्मेलन 10 मार्च से प्रारंभ होने जा रहा है जिसका समापन 13 मार्च को होगा । ग्रामीणों के सहयोग से जय बजरंग मानस मंडली द्वारा लगातार किये जा रहे आयोजन का यह 47 वा वर्ष होगा । इस सम्मेलन में शिरकत करने वाले मानस मंडली में 5 व इससे अधिक सदस्य होना अनिवार्य है और ऐसे मंडलियों को रामायण सेवा समिति द्वारा 501 रुपये प्रोत्साहन राशि व फोटो फ्रेम दिया जावेगा। आयोजन के लिये गठित समिति के अध्यक्ष गोवर्धन वर्मा , उपाध्यक्ष डॉ केजूराम वर्मा , सचिव सालिकराम वर्मा, उपसचिव नंदकुमार साहू , कोषाध्यक्ष श्रीराम वर्मा , उपकोषाध्यक्ष गिरवर नायक  होंगे।


अन्य पोस्ट