रायपुर

छत्तीसगढ़ में पूरी ताकत से सारे चुनाव लड़ेगी आप- अहलावत
08-Mar-2026 8:15 PM
छत्तीसगढ़ में पूरी ताकत से सारे चुनाव लड़ेगी आप- अहलावत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 मार्च। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा और आगामी निकाय  चुनावों की तैयारी को लेकर शनिवार को राजधानी रस्थित प्रदेश कार्यालय में  बैठक हुई।

बैठक में दिल्ली के पूर्व मंत्री, वर्तमान नेता विपक्ष  प्रदेश के सहप्रभारी मुकेश अहलावत ने  संबोधित करते हुए कहा कि सीबीआई कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के आरोप मुक्त होने के बाद पार्टी में नए जोश का संचार हुआ है।पार्टी शुरू से ही कट्टर ईमानदार पार्टी रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य,पानी, बिजली और रोजगार को हमेशा से पार्टी ने प्राथमिकता दी है। अब छत्तीसगढ़ में भी हमें पार्टी की विचारधारा को लेकर आगे बढऩा है और प्रदेश की जनता की सेवा करना है। इसके लिए हमें बूथ से लेकर विधानसभा, जिला और लोकसभा स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करना है। उन्होंने बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा प्रदेश में जारी छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा और किसान न्याय जनसभा कार्यक्रम पर मार्गदर्शन दिया । बैठक में प्रदेश के सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, लोकसभा अध्यक्ष, निकाय चुनाव प्रभारी, विधानसभा प्रभारी , विभिन्न विंग के प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए ।


अन्य पोस्ट