रायपुर
बुजुर्गों के लिए सहारा है वरिष्ठजन सेवा सदन
08-Mar-2026 8:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 मार्च। समाज सेविका श्रीमती उषा साहू बुजुर्गों के लिए सहारा बनकर सामने आई हैं। इनके द्वारा स्थापित संस्था माता कौशल्या वेलफेयर फाउंडेशन के माध्यम से पिछले एक वर्ष से वरिष्ठजन सेवा सदन का संचालन किया जा रहा है, जहाँ बेसहारा और जरूरतमंद बुजुर्गों को भोजन, आवास और स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। संस्था के संचालन में इन्हें समाजसेवी, उद्योगपति, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक संगठन और कार्यकर्ता भी शामिल हैं, जो आपसी सहभागिता और सहयोग से इस सेवा कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। सभी के सामूहिक प्रयास से बुजुर्गों को बेहतर देखभाल, पोषण आहार और पारिवारिक वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे