रायपुर
वैभवी को साय, शुक्ला, और सिंह ने दी बधाई
07-Mar-2026 7:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 मार्च। यूपीएससी-2025 में 35वां स्थान हासिल करने वाली सुश्री वैभवी अग्रवाल सीएम हाऊस पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। साय ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। वहीं पुलिस कमिश्नर डा संजीव शुक्ला,कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। इस दौरान कलेक्टर ने पुष्पगुच्छ एवं प्रेरक पुस्तक भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर वैभवी के पिता शीतल अग्रवाल, भाई विनायक अग्रवाल, निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत के सीईओ कुमार बिश्वरंजन तथा रायपुर एसडीएम नंदकुमार चौबे, डीसीपी मयंक गुर्जर, डीसीपी डॉ. अर्चना झा समेत पुलिस के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे