रायपुर

जरवाय में अवैध प्लाटिंग पर जेसीबी चला
07-Mar-2026 7:36 PM
जरवाय में अवैध प्लाटिंग पर जेसीबी चला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 मार्च। जोन 8 क्षेत्र के जरवाय  में लगभग 1 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर निगम ने आज जेसीबी चलाया। यह प्लाटिंग अज्ञात लोगों द्वारा यहां 12 प्लाट पर प्लीन्थ लेवल अवैध निर्माण कर लिया गया था। और मुरूम रोड भी बना दिया गया था। निगम अमले ने  जेसीबी मशीन की सहायता से काटा  गया। यह कार्यवाही स्थल पर नगर निगम  8 उपअभियंता  अबरार खान  अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में की।


अन्य पोस्ट