रायपुर

सूने मकान का ताला तोड़ एक लाख के जेवर और नगदी पार
07-Mar-2026 7:32 PM
 सूने मकान का ताला तोड़ एक लाख के जेवर और नगदी पार

रायपुर, 7 मार्च। होली पर पुरानी बस्ती के एक सूने मकान का ताला तोडक़र चोरों ने एक लाख के जेवर और नगदी पार कर दिया। वहीं रवि भवन की दुकान में भी सेंधमारी हुई। पुरानी बस्ती पुलिस के अनुसार इलाके के भीमनगर निवासी रेखा गुप्ता 35 ने कल रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह 1-6 मार्च तक होली मनाने गांव ग?ई थीं। इसी दौरान बंद घर का ताला तोडक़र चोर भीतर कमरे में रखी आलमारी से 1.10 लाख के जेवर और 40 हजार नगद ले भागे। इधर जयस्तंभ चौक स्थित रवि भवन स्थित दुकान नंबर 404 सी और 408 डी का ताला तोडक़र चोर दस्तावेज, दो कैमरे और 35 हजार नगद ले ग?ए। यह सेंधमारी शुक्रवार को 6.30 से 10.40 के बीच हुई। पुलिस ने दोनों मामले धारा 331-4,305 के तहत दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट