रायपुर

सभी जेसी हर रोज वार्डों में अंतिम छोर तक जलापूर्ति का जायजा लेंगे
06-Mar-2026 9:57 PM
सभी जेसी हर रोज वार्डों में अंतिम छोर तक जलापूर्ति का जायजा लेंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 मार्च। 38 डिग्री तापमान के साथ राजधानी में जल संकट उभरने लगा है। निगम मुख्यालय में लोगों के प्रदर्शन भी होने लगे हैं।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने  आयुक्त  विश्वदीप सहित सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।

 महापौर ने सभी जोन कमिश्नरों को अपनी टीम के अधिकारियों औऱ कर्मचारियों के साथ जोन अंतर्गत वार्डों का गर्मी में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था पुख्ता करने नियमित निरीक्षण कर जल आपूर्ति के समय टेल एंड तक नागरिकों को सुगम जलापूर्ति किया जाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया । जोन कमिश्नर वार्ड पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर अभी से जलसमस्या के संभावित क्षेत्रों में निदान करवा लेंगे, ताकि गर्मी में नागरिकों को पानी को लेकर इधर - उधर ना भटकना पड़े। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जोन कमिश्नरों को अवैध नल कनेक्शनों पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही कर उन्हें करारोपण में सम्मिलित करने के निर्देश दिए है। महापौर ने पार्षदों से समन्वय बनाकर वार्डों में पेयजल टैंकरों से पेयजल आपूर्ति जलसंकट ग्रस्त क्षेत्रों में करवाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरों को दिए है।

आयुक्त ने शहर में स्थित सभी 45 जलागारों की मैकेनिकल सफाई अभियान चलाकर शीघ्र करने के निर्देश फिल्टरप्लांट के सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। बैठक में  अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता  राजेश राठौर सहित सभी जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता की उपस्थिति रही।

 


अन्य पोस्ट