रायपुर

होली के दिन 4 हत्याओं में लिप्त 11 युवक गिरफ्तार, 8 एक ही गांव के
06-Mar-2026 9:55 PM
होली के दिन 4 हत्याओं में लिप्त 11 युवक  गिरफ्तार, 8 एक ही गांव के

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 मार्च।
होली के दिन रायपुर शहर और ग्रामीण इलाकों में हुई 4 हत्याओं में लिप्त 11 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक हत्या में एक नाबालिग के साथ 8 युवक शामिल थे। इनमें से एक हत्या आरंग के लोधी पारा में, दूसरी विधानसभा के मटिया गांव में, तीसरी खरोरा के माठ में, और चौथी हत्या फाफाडीह के रेलवे कॉलोनी में हुई थी। 

भाई की हत्या करने वाले दो भाई गिरफ्तार

रायपुर, 6 मार्च। होली के दौरान बुधवार को सगे भाई की हत्या करने वाले  2 भाई गिरफ्तार कर लिए गए हैं।पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की थी।

 ग्राम मटिया निवासी लोकनाथ विश्वकर्मा ने पुराने विधानसभा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था । बुधवार  सुबह 09.00 बजे उसके पुत्र कमलेश विश्वकर्मा के बच्चे की तबियत खराब होने पर दिनेश कुमार विश्वकर्मा   बच्चे को अस्पताल ले  गया था।इस पर कमलेश विश्वकर्मा ,अखिलेश विश्वकर्मा ने दिनेश विश्वकर्मा से तुम अस्पताल क्यों ले गए पूछते हुए विवाद करने लगे ।  दिनेश विश्वकर्मा से हाथ मुक्का तथा डंडा से मारपीट करते हुए उसकी हत्या कर दी। इस पर  धारा 103(1), 3(5) दर्ज कर  कमलेश विश्वकर्मा तथा अखिलेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उनसे हमले में इस्तेमाल डंडा जप्त किया  है ।

गिरफ्तार आरोपी - कमलेश विश्वकर्मा 27 और अखिलेश विश्वकर्मा पिता लोकनाथ विश्वकर्मा   32  निवासी ग्राम मटिया थाना विधानसभा रायपुर।

आरंग में रंग लगाने से मना करने पर ली जान

रायपुर, 6 मार्च। आरंग में होली के दिन नीरज लोधी की हत्या कर बलवा करने वाले 7 युवक और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। आपसी विवाद के चलते इन लोगों ने हत्या की थी।

मोनू ठाकुर की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर ने आरंग पुलिस तफ्तीश कर रही थी। पुलिस के अनुसार बुधवार को वह मोहल्ले में दूर्गा चौक के पास होली खेल रहा था। उसी समय नीरज लोधी अपने बाइक ष्टत्र04॥क्र6547 से आया चाय पीने चलते हैं बोला। तब निलेश लोधी के साथ बाइक में बैठे । नीरज लोधी चला रहा था, जैसे ही केंवसी साहू पारा संदीप किराना स्टोर के पास 11.30 बजे पहुंचे थे वही पर ध्रुव निषाद, राहुल साहू, नेमीचंद साहू एवं योगेन्द्र ऊर्फ बीरू व अन्य खड़े थे जो रंग गुलाल लगाने के लिये रोके और बाइक कि चाबी निकाल लिया ।इस पर नीरज लोधी ने रंग गुलाल मत लगाओ बोलने पर ध्रुव निषाद एवं उसके साथियों ने तीनो को बाईक से गिरा दिया गया। जिसके बाद मोनू ठाकुर व नीलेश लोधी भागने लगा तो ध्रुव निषाद ने मोनू ठाकुर को पकड कर मारने लगा जिसे महेन्द्र वर्मा द्वारा बीच बचाव कर छुड़ाया तभी संजू निषाद एवम उसके साथियों द्वारा अपने पास रखे चाकू से नीरज लोधी के सीना, पीठ एवं कमर पर वार कर उसकी हत्या कर दिया गया। जिस पर आरोपियों के विरुद्ध थाना आरंग में  धारा 126(2), 103(1), 189, 190, 191(3) बी एन एस का अपराध दर्ज किया।

दिन भर मौके पर डटे रहे कर पुलिस ने मनीष कुमार निषाद, योगेंद्र निषाद, गौतम कुमार साहू, भोजराम निषाद,  राहुल साहू, नेमीचंद साहू, धनेश निषाद तथा 01 नाबालिग  को गिरफ्तार कर उनसे चाकू तथा चूड़ा जप्त  किया  है ।

 

एक्टीवा सुधरवाने पैसे न देने पर रेलवे कॉलोनी में हत्या

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 मार्च। होली की रात रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी फाफाडीह में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक के शव का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक को घर से घुमाने साथ लेकर गया दोस्त ने  उसकी हत्या कर दी।

 पुलिस को  गुरुवार प्रात: लगभग 10 बजे पुलिस को  सूचना मिली थी कि कि खारुन विहार स्थित रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी, फाफाडीह के पीछे नाले के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही मध्य जोन के पुलिस अधिकारी समेत फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।  घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक पंचनामा एवं साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान मृतक की पहचान राजा साहू (उम्र लगभग 25 वर्ष), निवासी चूना भ_ी, थाना गंज क्षेत्र के रूप में हुई। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मृतक सुबह लगभग 08:00 बजे घर से किसी परिचित युवक के साथ बाहर जाने की बात कहकर निकला था।

मामले की जांच के दौरान मृतक के निवास स्थान के आसपास एवं घटना स्थल कॉलोनी के पीछे होटल लाइन के बैक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के खंगाले। फुटेज के आधार पर  यह पुष्टि हो गई कि परिजनों के बताए अनुसार चुनाभ_ी निवासी युवक बिट्टू यादव उम्र 19 वर्ष जो घर से राजा साहू को साथ लेकर निकला था।

पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी बिट्टू और मृतक राजा साथ घूमना फिरना करते थे और कुछ दिन पहले राजा से बिट्टू की गाड़ी में हुई टूट फूट का पैसा आरोपी मृतक से मांग रहा था और बार बार पैसे मांगने पर भी न मिलने से नाराज था इसी बात को लेकर जब सुबह दोनों की बहस बढ़ी तो आवेश में आरोपी ने मृतक पर हमला कर दिया और वह मौके पर से भाग गया। इसे कल शाम गिरफ्तार कर लिया है।

माठ में एक की हत्या दो घायल

 थाना खरोरा  ग्राम माठ में डांस करने की बात को लेकर हुए विवाद में महिला आरोपी श्रीमती हीरा बाई पटेल एवं 2 नाबालिगों ने चाकू से मृतक मोहित धीवर पिता कुबेर उम्र 20 साल मांठ थाना खरोरा  की हत्या कर दी । देवा वर्मा पिता नारद वर्मा उम्र 20 साल, कमलनारायण यादव पिता शक्ति यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम माठ पर हंसिया से वार किया ।जिनका उपचार जारी है।  महिला सहित  दोनों नाबालिग को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रहीं है।

पेट में चाकू मारा

तिल्दा नेवरा  रेलवे फाटक पास स्थित अटल आवास में डांस करने की बात को लेकर हुये विवाद में आरोपी गोलू उफऱ् कछुवा उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड 20 तिल्दा नेवरा द्वारा अपने पास रखे चाकू से लाला यादव उम्र 25 साल निवासी वार्ड 20 तिल्दा के पेट पर मारकर हमला किया गया।   आरोपी गोलू उर्फ कछुवा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।


अन्य पोस्ट