रायपुर

ब्लैंक चेक के जरिए बैंक कर्मी ने 40 लाख गबन किया
06-Mar-2026 9:51 PM
ब्लैंक चेक के जरिए बैंक कर्मी ने 40 लाख गबन किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 मार्च। ब्लैंक चेक के जरिए बैंक कर्मचारी ने 40 लाख रुपए गबन किए। धरसीवां पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार यह धोखाधड़ी आईडीबीआई बैंक चरौदा ब्रांच में तीन साल पहले जून 23 में की गई थी। बैंक के आडिट में खुलासे के बाद बैंक अधिकारी नरेंद्र कुमार वर्मा 38 ने आज दोपहर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार नरेंद्र ने 5 जून 23 को बैंक कर्मी राजा खूटे को फिक्स डिपॉजिट के लिए 40 लाख रुपए दिए थे। नरेंद्र ने उसे ब्लैंक चेक भी दिया था। उसके जरिए राजा ने बैंक में जमा 40 लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस धारा 420 दर्ज कर जांच और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 


अन्य पोस्ट