रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 मार्च। होली के लिए अपने गृह क्षेत्रों को लौट रहे लोगों की भीड़ को सुविधा देने रायपुर स्टेशन में होल्डिंग एरिया बना कर भीड़ प्रबंधन किया जा रहा।
ताकि प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ का जमाव ना हो। 30 & 150 साइज़ का लगभग 4500 स्क्वायर फीट विशाल होल्डिंग एरिया 500 से अधिक यात्रियों के बैठने लिए बनाया गया है। जहां यात्रियों के लिए निशुल्क पेयजल, बैठने चेयर, एयर कूलर एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होल्डिंग एरिया में खान-पान की व्यवस्था बहुत ही न्यूनतम दरों पर दी गई है। जनता खाना 15 में, इकोनामी मिल 20 में, एवं 14 में रेल नीर की व्यवस्था की गई है।
यात्रियों की सुविधा के लिए टीटीई द्वारा लगातार यात्रियों को पर्याप्त जानकारी एवं काउंसलिंग किया जा रहा है।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर किसी भी तरह का भगदड़ न हो इसीलिए भीड़ को कंट्रोल करने के लिए यात्रियों के ठहराव की सुविधा रेलवे स्टेशन परिसरों पर प्रदान गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए होल्डिंग एरिया में पानी की सुविधा, होल्डिंग एरिया में ही टिकट लेने की सुविधा, व्हील चेयर, स्ट्रेचर सीसीटीवी कैमरा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
एम्बुलेंस की सुविधा रायपुर स्टेशन पर किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए 24 घंटे एम्बुलेंस की सुवधा भी उपलब्ध कराई गई है।
स्पेशल ट्रेनों की सुविधा यात्रियों की सुविधा के लिए 14 स्पेशल गाडिय़ां चलाई जा रही है । दुर्ग रायगढ़ के बीच पूर्णता लोकल मेमू ट्रेन।
टिकट काउंटर टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ न हो यात्री व्यवस्थित होकर टिकट ले इस हेतु समुचित टिकट काउंटरों की व्यवस्था की गई है। इसमें स्टेशन परिसर में ही टीटीई द्वारा मोबाइल यू.टी.एस. टिकटिंग कि सुविधा। रायपुर स्टेशन परअनारक्षित टिकट काउंटर का रेलवे आरक्षण केंद्र में शिफ्टिंग है। ्रञ्जङ्करू है, अनारक्षित टिकट लेने में असुविधा ना हो इस हेतु वाणिज्य विभाग के अधिकारियों वाणिज्य निरीक्षकों सुपरवाइजरो द्वारा लगातार भीड़ की निगरानी की जा रही है।
ट्रेनों में टीटीई को निर्देशित किया गया है कि वह क्राउड मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान एवं यात्रियों की यात्री सुविधाओं को सुनिश्चित कर रेल नियमों का पालन करते हुए यात्रियों को सुरक्षित ट्रेनों में प्रवेश करा रहे है। वाणिज्य विभाग के अधिकारी, निरीक्षक लगातार क्राउड मैनेजमेंट पर निगरानी बनाए हुए हैं।


