रायपुर
फार्म से 13 सुअर चोरी
02-Mar-2026 6:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 मार्च। राजधानी से लगे बेंद्री गांव के सुअर पालन फार्म से दर्जन से अधिक सुअर चोरी कर लिए गए। फार्म संचालक दीपक यादव ने रात राखी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार रविवार आधी रात करीब 1.30 बजे अज्ञात चोर फार्म में बंद 13 सूअर ले भागे। इनकी कीमत 95000 रूपए बताई गई है। पुलिस ने धारा 331-2,303-2 के तहत दर्ज कर लिया है। पुलिस फार्म में लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज खंगाल रही है। इधर कृष्णापुरी देवपुरी निवासी शिवकुमार साहू ने मुजगहन थाने में राज टंडन के खिलाफ मिट्टी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि 26 फरवरी को राज , शिव के कमल होटल बोरियाखुर्द स्थित प्लाट से एक ट्राली मिट्टी चोरी कर ले गया। वहीं निमोरा धरसीवां निवासी तामेश्वर पात्रे की बाइक सीजी 04- एमक्यू 5029 मांडर से चोरी कर ली गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे