रायपुर

डॉ. कालडा होली में करेंगे 2 दिन नि:शुल्क उपचार
02-Mar-2026 6:46 PM
डॉ. कालडा होली में करेंगे 2 दिन नि:शुल्क उपचार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 मार्च। होली मे चिकित्सकों की अनुपलब्धता व मरीजों को होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए पचपेढी नाका, धमतरी रोड, कलर्स माल के पास व चौबे कालोनी स्थित

कालडा प्लास्टिक कॉस्मेटिक एवं बर्न सेंटर में 2 दिन नि:शुल्क प्राथमिक उपचार व सलाह की व्यवस्था रहेगी । संचालक और  प्लास्टिक कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. सुनील कालडा ने आम जनता से अपील की है कि होली सिर्फ हर्बल रंगों से खेले, ज्वलनशील व चाईनीज रंगों से व लापरवाहीपूर्वक होली ना खेले व गुबारे को आँखों के आसपास ना मारे। छोटे बच्चों को ज्वलनशील रंगों से दूर रखे व शांतिपूर्वक होली खेले। रंग खेलने के पहले मॉइस्चराइज़ करें और लिप बाम लगाएं ।

ज्ञातव्य है कि डॉ. सुनील कालडा विगत 35 वर्षो से होली में लोगो का नि:शुल्क इलाज कर रहे है। डॉ. कालड़ा ने अपील की है कि होली में मिठाईयां की जगह पौधे दें।


अन्य पोस्ट