रायपुर
पर जानलेवा हमला
रायपुर, 1 मार्च। कंपनी मालिक से नशा करने की शिकायत से नाराज़ महिला कर्मचारी ने पुराने अपराधी के जरिए सहकर्मी के पति पर जानलेवा हमला कराया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल का एम्स में इलाज जारी है। खमतराई पुलिस के अनुसार गौरव रंग उद्योग कंपनी रावांभाठा परिसर के दूसरी मंजिल के कमरा नंबर 2 निवासी प्रियंका मिश्रा 23 ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह मूलत: सीतामढ़ी थाना भद्रोही भद्रोही (उ.प्र.) निवासी है। 26 फरवरी को शाम करीबन 7.30 बजे हिना निषाद जोकि उरकुरा भनपुरी की रहने वाली साथ में थी। उसी समय हिना निषाद के बुलावे पर बेमेतरा निवासी अरविंद साहू आया और दोनों प्रियंका और पति आशीष मिश्रा पर कंपनी के मालिक को नशा करते हो कहकर शिकायत किये हो कहकर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दे चाकू से हत्या करने के नियत से प्राण घातक हमला किया । इससे उनके बांये सीने, सिर तथा दाहिने हाथ में चोट आयी। तब प्रियंका बीच बचाव करने लगी तब उसी चाकू से प्रियंका को भी पीठ में चोट लगी। दोनों को घायल देख हिना अरविंद भाग गए। और प्रियंका अपने पति को एन.के.डी. अस्पताल बिरगांव ले गई। जहां डॉक्टरों एम्स टाटीबंध रिफर किया । इस रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा-296,351(2),109 दर्ज कर पड़ताल शुरू की। इस दौरान जानकारी मिली कि अरविंद साहू 27 हमले के बाद भाग कर अपने गृहग्राम गेंदपुर चौकी चारभांठा थाना कवर्धा में छिपा है। जहां से उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर हिना निषाद हिना निषाद पति मिथलेश निषाद उम्र 23 वर्ष शक्तिपारा उरकुरा को भी पकड़ा गया। दोनों से उनके मोबाइल, हमले में इस्तेमाल चाकू जब्त किया गया। अरविंद का हिना से पुराना परिचय है और उसके बुलावे पर ही आया था। वहीं आहत आशीष मिश्रा के आयी चोटों का मेडिकल रिपोर्ट के बाद प्रकरण में धारा 115 (2) बीएनएस एवं 25,27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।अरविंद साहू पूर्व में भी एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, मारपीट के कुल 08 प्रकरणों में अलग-अलग जिलों के थानों के प्रकरणों में जेल जा चुका था।