रायपुर

होली, 3 से 5 मार्च तक जंगल सफारी बंद
01-Mar-2026 8:37 PM
होली, 3 से 5 मार्च तक जंगल सफारी बंद

रायपुर, 1 मार्च। होली पर्व और सालाना मेंटेनेंस कार्य को ध्यान में रखते हुए 3 से 5 मार्च  तक नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी को पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। जंगल सफारी के संचालक सह डीएफओ के आदेश  अनुसार, तीन दिनों तक किसी भी पर्यटक को सफारी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।  सफारी प्रबंधन के अनुसार, होली के दौरान जंगल सफारी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भीड़भाड़ और असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढऩे की आशंका रहती है। इसके अलावा, हर साल इस अवधि में वार्षिक रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य संपादित करने की आवश्यकता होती है। इसलिए, 3 मार्च से 5 मार्च  तक जंगल सफारी  बंद रहेगा ।


अन्य पोस्ट