रायपुर
रायपुर, 28 फरवरी। लाहोटी मित्र मंडल द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर 108 महिलाएं एवं 51 सामाजिक सेवाभावी संगठनों (संस्थाओं) का विशाल सम्मान समारोह 1 मार्च रविवार शाम 4 बजे से 9 बजे तक वृंदावन हाल सभागार सिविल लाइन रायपुर (छग) में आयोजित है।
कार्यक्रम के अतिथि गण डॉ राजश्री देवांगन, वंदना पांडे, दीपिका वैष्णव, जीत देवांगन, राजेश बरलोटा, राजेश सिंह, पप्पू दुल्हानी, धर्मेंद्र दुर्गा, राजेश अग्रवाल (वृंदावन ) है। संस्था के संरक्षक छबिलाल सोनी के द्वारा कविता पाठ के माध्यम से शुरुआत होगी। यह संस्था का सफलतापूर्वक 13 वां वर्ष है।
संस्था के मुख्य सहयोगी श्रीमती अन्नपूर्णा शर्मा, अजंता चौधरी,रिया तिवारी,अनीता चौहान,हेतल चौहान,खुशबू शर्मा,सुचित्रा वर्धन,रितु गुप्ता, जेएस ठाकुर, मनोज पांडे,देवेंद्र सोनी,गौरव दुबे,महेश अस्पलिया इत्यादि साथी गण तैयारी में जोरशोर से लगे हैं। प्रत्येक नारी शक्ति का 18 वस्तुओं से सम्मान होगा।
यह कार्यक्रम प्रदेश में अनूठा होता है, यह कार्यक्रम पहली बार होली पर्व होने के कारण 8 मार्च के स्थान पर 1 मार्च को आयोजित है।