रायपुर

मुनाफे का झांसा, भोपाल के कारोबारी ने 75 लाख लेकर चार साल बाद भी नहीं लौटाया, धोखाधड़ी दर्ज
28-Feb-2026 6:06 PM
मुनाफे का झांसा, भोपाल के कारोबारी ने 75 लाख लेकर चार साल बाद भी नहीं लौटाया, धोखाधड़ी दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 फरवरी। सरस्वती नगर इलाके में एक फल व्यपारी ने अपने ही परिचित पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि अशोक विहार भोपाल निवासी सैय्यद इरशाद ने कोटा निवासी फल कारोबारी को व्यापार में मुनाफा दिलाने के नाम पर 75 लाख रूपए निवेश कराया। फिर चार साल बाद भी पैसा नहीं लौटाया। इसकी शिकायत लक्ष्मीनारायण मंदिर रोड, कोटा रायपुर निवासी अमृत लाल बिलथरे ने सरस्वती नगर थाना में दर्ज कराई। उसने बताया कि वह फल और अन्य सामानों क्रय-विक्रय और कमीशन का कार्य सात्विक एग्रो फुड प्रोडक्ट्स के नाम से करता है। वर्ष 2022 के जुलाई माह में उनके पड़ोसी दिनेश मिश्रा ने उनकी मुलाकात सैय्यद इरशाद से कराई। परिचय के दौरान बताया गया कि इरशाद खाद्य पदार्थों और फलों का बड़ा व्यापारी है। उसका कारोबार कई राज्यों में फैला हुआ है। इसके बाद अमृत लाल की कारोबार के सिलसिले में बातचीत हुई। इस बीच सैय्यद इरशाद निवासी अशोका गार्डन, अशोक विहार, भोपाल एमपी ने रायपुर आकर मुलाकात करता था और व्यापार में निवेश करने का प्रस्ताव देता था। उसने भरोसा दिलाया कि निवेश की गई राशि पर अच्छा मुनाफा दिया जाएगा। पहले से खाद्य व्यापार में सक्रिय होने के कारण अमृत लाल ने उसकी बातों पर विश्वास कर लिया।

इसके बाद अमृत लाल ने एक साल में अलग-अलग किश्तों में नगद तथा अपनी फर्म के बैंक खाते से कुल  75 लाख रुपए सैय्यद इरशाद को कारोबार के लिए दिए। इसके बाद उसे न तो उन्हें कोई मुनाफा मिला और न ही निवेश के पैसे। समय बीतने पर उसे फोन पर इस बारे में पूछने पर सैय्यद उसे व्यापार में लाभ हो रहा है कह कर झांसा देता था। और मुनाफे सहित एकमुश्त पैसा लौटाने की बात कही गई।

समय बीतने के साथ जब अमृत लाल ने अपने पैसे की मांग की तो आरोपी टालमटोल करने लगा। दबाव बनाने पर सैय्यद इरशाद ने उसे 31 लाख रुपए का एक चेक दिया। चेक बैंक में जमा करने पर पता चला की सैय्यद इरशाद ने जो चेक दिया है, उसका खाता पहले ही बंद हो चुका है। इसके बाद आरोपी ने फोन उठाना भी बंद कर दिया।


अन्य पोस्ट