रायपुर
तिल्दाडीह गांव के पास युवक की लाश मिली
28-Feb-2026 6:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 फरवरी। खरोरा के तिल्दाडीह गांव के पास युवक की लाश मिली है। अर्धनग्न हालत में लाश से कुछ दूरी पर एक बाइक भी मिली है। शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है। नेवरा पुलिस ने प्रारंभिक जांच में
युवक की पहचान किशोर सारथी निवासी खरोरा के रूप में की है। उसकी उम्र 30 से 35 साल बताई गई है । पुलिस, एफएसएल की मदद से जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे