रायपुर
राजिम हिंसा, युवती से रेप का प्रयास हुआ था-आप
28-Feb-2026 5:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 फरवरी। राजिम में सांप्रदायिक दंगे की जांच के लिए गई आम आदमी पार्टी की टीम ने आज पत्रकारों से चर्चा की। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका शुक्ला, कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा, यूथ विंग के अध्यक्ष इमरान खान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनुषा जोसफ, शाहिद जगदीप खनूजा ने बताया कि राजिम की घटना में पीडि़त परिवार की एक युवती रेप होते होते बची। उसके पिता की चाकू से हत्या का प्रयास किया गया। जो अभी भी हास्पिटल में है। इस घटना का एक पीडि़त युवक भी पत्रकार वार्ता में शामिल था।?उसने भी आप बीती बताई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे