रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 फरवरी। महिला सशक्तिकरण कार्यशाला में इंटरनेशनल ट्रेनर एम जे एफ लायन मधु यादव ने कोलंबो ट्रेनिंग के दौरान प्राप्त अनुभवों, प्रसंगों को साझा करते हुए नेक्स्ट डोर लेडी को कैसे सफल और अग्रणी लीडर बनाना है, टॉपिक पर चर्चा की।
पावर प्रेजेंटेशन और विभिन्न गतिविधियों जैसे एक चि_ी प्यार भर और पेन-बाल के सामंजस्य के द्वारा स्वयं को सक्षम, निर्भीक और जुझारू बनने का मौका दिया गया द्य
मुख्य अतिथि लॉयन आशीष अग्रवाल एवं विशिष्ठ अतिथि लॉयन रंजना क्षेत्रपाल ने अजेय नारी, आराध्य नारी पर विचार व्यक्त किए और वर्कशॉप की प्रासंगिकता की प्रशंसा करते हुए वामाओं के लिए लाभप्रद बताया ।
विश्व महिला दिवस के पूर्व संपन्न इस समारोह में शहर श्रीमती सरोज सैफी, श्रीमती गीता श्याम दलाल, श्रीमती रीना यादव, श्रीमती आशा बारेवार, श्रीमती स्मारिका राजपूत, श्रीमती अमरजीत कौर घई, श्रीमती सुनीता यादव और श्रीमती अनुभूति श्रीवास्तव का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शहर के विभिन्न लायंस क्लब के पदाधिकारियों के साथ प्रगतिशील यादव महासंघ, निमया सेवाजतन फाउंडेशन और नवप्रगति महिला मंडल बजाज कॉलोनी के सदस्य शामिल हुए द्य कार्यक्रम के समापन पूर्व मंच संचालक श्रीमती अरुणा श्रीकांत यादव ने उपस्थित जनों को रंग गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई। इस आयोजन में लॉयन उषा शर्मा, लॉयन कंचन पुसदकर और श्रीमती स्वाति श्रीवास्तव का योगदान रहा।


