रायपुर

विकलांगों का नि:शुल्क सामूहिक विवाह एक मार्च को, कल लगेगी मेहंदी संगीत संध्या भी
27-Feb-2026 8:55 PM
विकलांगों का नि:शुल्क सामूहिक विवाह एक मार्च को, कल लगेगी मेहंदी संगीत संध्या भी

रायपुर, 27 फरवरी। अभा विकलांग चेतना परिषद, मारवाड़ी युवा मंच रायपुर सेंट्रल, कान्य कुब्ज सभा  एवं सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम के संयुक्त तत्वावधान में  1 मार्च को आशीर्वाद भवन में  निशुल्क सामूहिक विकलांग विवाह समारोह आयोजित किया गया है।

इसमें शामिल हो रहे विक्लांग वर-वधू को शनिवार को 4:00 बजे से तेल मेहंदी लगाई जाएगी।  समारोह में मुख्य अतिथि  पूर्व मंत्री,सांसद  बृजमोहन अग्रवाल एवं अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे एवं डॉ विनय पाठक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विकलांग चेतना परिषद होंगे।  विशिष्ट अतिथि वंदना ग्रुप के सुभाष अग्रवाल एवं कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा होंगे।  कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र पांडे एवं छत्तीसगढ़ प्रांत विकलांग चेतना परिषद के अध्यक्ष सत्येंद्र अग्रवाल एवं सह संयोजक घनश्याम पोद्दार ने बताया कि एक मार्च को  सुबह 10 बजे  कार्यक्रम प्रारंभ होगा । इसमें आर्य समाज के छत्तीसगढ़ प्रमुख आचार्य जगबंधु, विरोचन शास्त्री  अपने सह?जचायों के साथ वैदिक रीति रिवाजों से पूरे पारंपरिक परिधान में  सामूहिक विवाह  कराएंगे । इसके पश्चात शाम 4:00 बजे विकलांग वर वधु का आशीर्वाद समारोह होगा ।। आयोजन की सह संयोजक अनुराधा दुबे, कान्यकुब्ज सभा के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा योगेश शर्मा, संतोष बजाज ने बताया कि  प्रत्येक नव दंपत्ति को गृहस्य संबंधी संपूर्ण सामग्री दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नवविवाहित विकलांग विवाह में रु. 50000 प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है। विकलांग चेतना परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष सत्येंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री संतोष तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री मदन मोहन अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, संगम तिवारी, , सीनियर सिटीजन के प्रकाश सुराधीनवार, आर के शुक्ला, डी एस कुशवाहा, मारवाड़ी युवा मंच के सचिव त्रिपत जैन, सपना सिंघानिया, निशा अग्रवाल, आशा तिवारी दिव्या अग्रवाल पूजा तिवारी, मालती दुबे, लीला ओझा, नीलम कुशवाह, ममता तिवारी, प्रीति अग्रवाल, सुनीता सिंघानिया,  विकास तिवारी, पवन सोनी, आशुतोष शर्मा, हेमन्त तिवारी, तरुण शर्मा, अभिषेक शर्मा, रवि शर्मा, विकास तिवारी, सुधाकर कोंडापुर, कमल अग्रवाल, नवीन भूषानिया, अजय शर्मा, पारस सोनी, दीपक अग्रवाल, गिरिजा शंकर दीक्षित, नित्यानंद अग्रवाल , पंकज अग्रवाल, अजय शर्मा, दीपक अग्रवाल, राजेश दीक्षित, संजय अवस्थी, राजेश त्रिवेदी, प्रशांत तिवारी, गौरव शुक्ला के अलावा सभी सहयोगी संस्थाओं के सदस्य कार्यक्रम में सक्रिय हैं।


अन्य पोस्ट