रायपुर

दस रोज़ा खत्मे कुर्आन
27-Feb-2026 8:54 PM
दस रोज़ा खत्मे कुर्आन

रायपुर, 27 फरवरी। दारुल उलूम मोहसिने मिल्लत ने मुस्लिम हॉल बैजनाथपारा र मे दस रोजा तरावीह का प्रबंध किया गया । जहां खत्मे कुर्आन मुकम्मल हुआ । तरावीह हाफिज शफीउल हसन  (उत्तर प्रदेश) ने पढ़ाई एवं कुर्आन  का तफसीर बयान किया । हाफिज मो. शरीफ सामेअ और मौलाना शमसुद्दीन  मोअज्जन, मौलाना अली इमाम  ने मुकब्बिर का काम अंजाम दिया

इस अवसर पर मौलाना एहतेशाम अली फारूकी ने रमजान शरीफ की अहमियत बताई ।  खत्मे कुर्आन के अवसर पर विशेष फातेहा का आयोजन किया गया। जिसमे शहर के ओलमा एकराम ने शिरकत कर  देश व प्रदेश की खुशहाली की दुआ की गई। आए हुए मेहमानों का इकबाल शरीफ, एवं डॉ. मुजाहिद अली फारूकी ने इस्तकबाल किया । इस दौरान आलम अशरफी, मिर्जा मौलाना मन्सूर बेग (अध्यक्ष छ.ग. राज्य हज कमेटी), एजाज ढेबर  (पूर्व महापौर), डॉ. एस. ए. रहमान, एहफाज कुरैशी, बदरूद्दीन खोखर, शोएब शरीफ, फैजान कुरैशी, अशफाक मेमन, हसरत खान, मौलाना अ. रज्जाक, मौलाना जहीरूद्दीन, मो. जुनैद, मो. जाहिद बंटी, आरिफ मंसूरी आदि  मौजूद थे ।


अन्य पोस्ट