रायपुर

पेड़ के सहारे छत पर गया, दरवाजा तोड़ गारमेंट दुकान से नगदी पार
25-Feb-2026 8:30 PM
 पेड़ के सहारे छत पर गया, दरवाजा तोड़ गारमेंट दुकान से नगदी पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,25 फरवरी। राजधानी में दो अलग-अलग जगहों  में चोरी की  घटनाएं सामने आई हैं। डीडी नगर के कन्हैया भ_ा के और तेलीबांधा स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 घटना तेलीबांधा  क्षेत्र की है। यहां गली नंबर 7 शिव मंदिर के पास रहने वाले एक व्यापारी की दुकान से नकदी पार हो गई।

दुकान संचालक प्रहलाद ने बताया कि   जनता होटल के सामने मेन रोड स्थित न्यू इम्प्रेशन मेंस वेयर नाम से रेडीमेड जेंट्स कपड़ों की दुकान है। 21 फरवरी की रात रोज की तरह 10:30 बजे दुकान बंद कर घर वह घर चला गया था। अगले दिन सुबह  11 बजे जब कर्मचारियों ने दुकान खोलकर देखा तो गल्ले का ताला टूटा मिला और उसमें रखे 98 हजार रुपए  गायब थे। चोर दुकान के बगल के पेड़ से ऊपर मंजिल में चढक़र अंदर घुसे और खिडक़ी व दरवाजा तोडक़र वारदात को अंजाम दिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार ग्राम बरौदा, नया रायपुर अटल नगर सेक्टर-22 निवासी गोपाल बंजारे कन्हैया भ_ा में देखरेख का कार्य करता हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 22 फरवरी 2026 की रात  12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने कार्यालय के कमरे का ताला तोड़ कर वहां से 5 एचपी का टुल्लू पंप और 1 एचपी का समरसेबल पंप चोरी कर ले गए। जिसकी  कीमत  25 हजार रुपए बताई जा रही है।  वहीं कार्यालय का आवक-जावक रजिस्टर भी जला दिया । घटना के समय ड्यूटी पर तैनात गार्ड हरिशंकर सोनी मौजूद था। सुबह जानकारी मिलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

दोनों मामलों में  पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट