रायपुर

सन्मति नगर दिगम्बर जैन मंदिर फाफाडीह में सिद्धचक्र आराधना विधान शुरू, 8 दिन चलेगा
25-Feb-2026 8:22 PM
सन्मति नगर दिगम्बर जैन मंदिर फाफाडीह में सिद्धचक्र आराधना विधान शुरू, 8 दिन चलेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 फरवरी। सन्मति नगर दिगम्बर जैन मंदिर फाफाडीह में 4 मार्च तक शास्वत महापर्व अष्टान्हिका के अवसर पर श्री 1008 सिद्धचक्र  विधान की महाआराधना  का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। इस दौरान जिन आज्ञा, गुरु आज्ञा, घटयात्रा, ध्वजारोहण, मंडल शुद्धि, अभिषेक, शांतिधारा, आचार्य नित्यण, स्थापना, सतीलेखन, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडल प्रतिष्ठा, आदि धार्मिक क्रियाएं हुई।

 शाम 6:30 बजे मुनिश्री के सानिध्य में णमोकार चालीसा,आरती, भैया के प्रवचन के साथ संपन्न हुई। उक्त जानकारी  दिगम्बर जैन खण्डेलवाल पंचायत के अध्यक्ष अरविंद बडज़ात्या ने दी ।

पंचायत के प्रचार सचिव अतुल गोधा ने बताया की  प्रदेश की खुशहाली, विकास और प्रगति के लिए 25 फरवरी से 3 मार्च ,तक प्रतिदिन प्रात: 6:45 बज-मंगलाचरण, अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान, मुनि श्री के प्रवचन एवं आहारचर्या  होगी तथा बुधवार 4 मार्च, को प्रात: 6:30 बजे, मंगलाचरण, अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान, मुनिश्री के प्रवचन, रत्नत्रय पूजन, विसर्जन के साथ समापन होगा  इस  विधान मे अन्य आठ प्रमुख इंद्र एवं इंद्र इंद्राणी का चयन किया गया द्य विधान विधिसम्मत संपन्न कराने में विशेष सहयोगी ब्रह्मचारी पवन भैया,  पंडित अजीत शास्त्री एवं पंडित नितिन जैन रहेंगे।


अन्य पोस्ट