रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 25 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को निरंतर विकास की ओर अग्रसर करने वाली भाजपा की डबल इंजन की सरकार के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ.रामकुमार साहू ने कहा की वित्त मंत्री ओ पी चौधरी द्वारा भाजपा के पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर आधारीत एक समावेशी बजट पेश किया गया है।
यही हमारे विचारधारा का भी मूल वाक्य भी रहा है कि प्रदेश के सभी क्षेत्र और वर्ग को विकास के मुख्य धारा में ला कर खड़ा करना तभी सही मायने में समाज की सेवा होगी और आज का यह बजट इसी उद्वेश्य को चरितार्थ करने का संकल्प के रूप में सरकार द्वारा जनता के समक्ष पेश किया गया है ,आजादी के 80 वर्ष बाद भी प्रदेश का कोई दूरस्थ वनांचल क्षेत्र विकास से अछूता रहे वहां के रहने वाले हमारे वनवासी आदिवासी भाइयों बहनों को सुलभ स्वास्थ सुविधा, उच्च शिक्षा,शुद्ध पेयजल,आवागमन के साधन और संचार क्रांति के युग में जुडऩे के लिए दूर संचार का साधन उपलब्ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता में शामिल करना संवेदन शील मुख्यमंत्री और अनुभवी वित्त मंत्री के कार्यशैली को दर्शाता है, साथ हि बस्तर और सरगुजा हमारे प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर है इसे सहेजने संवारने और आने वाली पीढ़ी के लिए यहां बेहतर वातावरण तैयार करने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।


