रायपुर

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
25-Feb-2026 4:26 PM
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 25 फरवरी। नगर में मंगलवार को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच कराई।

आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम पटेल होंडा शोरूम के 14 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य शिविर के साथ ग्राहकों के सम्मान का कार्यक्रम भी रखा गया।

 कार्यक्रम के दौरान जादूगर सम्राट अशोक द्वारा प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष बलविंदर गांधी, सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल और संतोष शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान केक काटकर शोरूम संचालक को बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि शोरूम संचालक द्वारा विभिन्न अवसरों पर सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है।

कार्यक्रम में राधाकृष्ण टंडन, महेंद्र पांडे, नारायण सोनी, धर्मेंद्र पटेल, महेंद्र पटेल, मधुसूदन पटेल, संतराम साहू, सीता साहू, रानु शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट