रायपुर

खरोरा से गंज तक मारपीट, महिला पर रॉड से हमला
24-Feb-2026 8:29 PM
खरोरा से गंज तक मारपीट, महिला पर रॉड से हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 फरवरी। राजधानी में बीते दिनों थाना इलाकों में मारपीट की चार घटनाएं सामने आई हैं। इनमें खरोरा, टिकरापारा, अभनपुर और गंज इलाके में घटनाएं हुई। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक कोडेपार निवासी लक्ष्मी कन्नैजे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 21 फरवरी की शाम करीब 7.30 बजे पड़ोसी मुकेश कन्नौजे, देवेंद्र कन्नौजे और उसके अन्य साथी जबरन उसके घर में घुस गए और आरोपियों ने उसके पति मिथलेश कन्नौजे के मोबाइल पर बात करने की बात को लेकर विवाद करने लगे। इस बीच आरोपियों ने  महिला के साथ भी गाली-गलौच की। उसे जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान हाथ-मुक्का और रॉड से हमला हुआ।  इस हमले में लक्ष्मी कन्नैजे के पति और उसे चोट आई। 

वहीं एक अन्य मामले में बस्तर के जगदलपुर निवासी अधिवक्ता मोहम्मद सलीम ने सडक़ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि 19 फरवरी को उनका बेटा मोहम्मद फहीम नगरिया अपने साथियों के साथ कार से खरोरा से रायपुर आ रहा था। दोपहर करीब 2.30 बजे बलौदाबाजार-खरोरा मार्ग पर पिकरीडीह नहर पुलिया के पास सामने से आ रही कार सीजी 05 एटी 7650 के चालक ने तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में फहीम के सिर और घुटने में चोट आई, जबकि कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर अभनपुर में भी जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज हुई है। शिकायत के अनुसार आरोपी ने मुर्गा काटने वाले चापड़ से दीपक साहु पर वार कर चोट पहुंचाई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पंडरी इलाके में ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट के मामले में रेलवे स्टेशन प्रीपेड के पास ऑटो चालक शाहरूख ने अर्जुन देव सोनकर के साथ गाली-गलौच कर हाथ-मुक्का से मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर मामलों में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट