रायपुर
देखते ही देखते कार में आग भडक़ उठी
24-Feb-2026 8:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 फरवरी। कचहरी चौक के पास मंगलवार दोपहर बाद 4 बजे एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग भडक़ उठी। बताया जा रहा है कि गाड़ी सडक़ किनारे खड़ी थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगते ही इलाके में कुछ देर के लिए हडक़ंप मच गया। फिलहाल कार में आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


