रायपुर

बहुत दिनों बाद सभापति ने प्रश्न काल संचालित किया
24-Feb-2026 8:24 PM
बहुत दिनों बाद सभापति ने प्रश्न काल संचालित किया

स्पीकर रमन सिंह स्वास्थ्य जांच के लिए कोयंबटूर में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 फरवरी। बजट सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही का संचालन सभापति तालिका के सदस्यों ने संचालित की। प्रश्न काल के लिए सभापति धर्मजीत सिंह के आसंदी पर पहुंचते ही भाजपा के अजय चंद्राकर ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि बहुत दिनों बाद प्रश्न काल सभापति संचालित करेंगे वह भी आपके रूप में, बहुत बधाई। दरअसल विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सोमवार शाम विशेष विमान से  तमिलनाडु के कोयंबटूर गए हुए हैं । वहां वे अपने कमर की हड्डी की तकलीफ़ की जांच और इलाज के लिए गए हैं। आपरेशन होने की स्थिति में डा सिंह होली के बाद 9 मार्च से सत्र के दूसरे चरण में शामिल होंगे।

उनके अनुपस्थिति में बजट सत्र  संचालन  के लिए सभापति के रूप में  धरमलाल कौशिक,  धर्मजीत सिंह, लखेश्वर बघेल, दलेश्वर साहू मनोनीत किया है। कौशिक पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष और सिंह उपाध्यक्ष रहे हैं।


अन्य पोस्ट