रायपुर

18 लाख खर्च के बाद भी मरीज की मौत, शव देने बकाया बिल का विवाद, परिजनों का हंगामा
23-Feb-2026 7:40 PM
18 लाख खर्च के बाद भी मरीज की मौत, शव देने बकाया बिल का विवाद, परिजनों का हंगामा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 फरवरी। इलाज में कथित लापरवाही और फिर मरीज की मृत्यु के बाद लाखों के बिल की भरपाई तक शव न देने के मामले राजधानी में आए दिन सामने आ रहे हैं।  सोमवार को

उर्मिला अस्पताल भाठागांव में महिला मरीज की मौत हो गई।  परिजन शंकर नगर निवासी इस महिला के इलाज में अस्पताल पर लापरवाही और उसके चलते मौत होने की बात कह रहे हैं। परिजनों का कहना है कि इलाज में अस्पताल ने अब तक कुल 18  लाख खर्च करवाया है। 

 मौत के बाद शव तभी देने की बात कह रहा है जब बकाया बिल का भुगतान किया जाएगा। इस पर परिवार के लोग हंगामा कर रहे है ।  परिजनों का कहना है कि बिल पूरा किया जा चुका है। इस हंगामे की सूचना पर पुलिस और अन्य लोग  अस्पताल पहुंचे है ।  दोपहर तक विवाद हंगामा जारी था। वे लोग अस्पताल संचालक विनोद कुमार सिंह और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।


अन्य पोस्ट