रायपुर
ताटी भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ जिला बस्तर का संयोजक नियुक्त, पेंशनर्स महासंघ ने दी बधाई
23-Feb-2026 7:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर/जगदलपुर, 23 फरवरी। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री एवं बस्तर के संभागीय अध्यक्ष रामनारायण ताटी को भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ, जिला बस्तर का संयोजक नियुक्त किया गया है।महासंघ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने कहा कि श्री ताटी ने शिक्षा क्षेत्र में लम्बे समय तक उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान की हैं तथा सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सदैव सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पित कार्यशैली को देखते हुए यह नियुक्ति पूर्णत: उचित एवं सराहनीय है।
महासंघ के जे पी मिश्रा, अनिल गोल्हानी, बी एस दसमेर, टी पी सिंह, प्रवीण कुमार त्रिवेदी, आर जी बोहरे, ओ डी शर्मा, हरेंद्र चंद्राकर, आदि ने भी ताटी को बधाई दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


