रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 फरवरी। सेंट विंसेंट पैलोटी कॉलेज का वार्षिकोत्सव प्राचीन भारत से विकसित भारत 2047 की थीम पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मना।
मुख्य अतिथि विधायक पुरंदर मिश्रा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को साकार करता यह आयोजन विकसित भारत के सपने की दिशा में युवाओं को प्रेरित करने वाला है।
महापौर मीनल चौबे ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इस तरह के थीम आधारित कार्यक्रम बच्चों में सकारात्मक सोच, ऊर्जा और राष्ट्रनिर्माण की भावना विकसित करते हैं।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुलदीप दुबे ने विद्यार्थियों से अपने कौशल और प्रतिभा को पहचानकर उसी के अनुरूप करियर चुनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कॉलेज परिवार ने अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में कॉलेज के पूर्व छात्र सुबोध हरितवाल विशिष्ठ अतिथि के रूप में रेव्ह. फादर शांति प्रकाश पन्ना (पूर्व प्रोविंशियल रेक्टर, रायपुर प्रोविंस) की उपस्थिति रही।कॉलेज के डायरेक्टर फा .अमित तिर्की ने स्वागत भाषण दिया।
धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्या डॉक्टर जी पदम गौरी ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती रमोला विकास दान थी ।


