रायपुर

भाठागांव में नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने की आत्महत्या, पुलिस जांच
22-Feb-2026 7:43 PM
भाठागांव में नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने की आत्महत्या,  पुलिस जांच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 फरवरी। भाठागांव इलाके के अवधपुरी में एक नीट  की तैयारी कर रहे छात्र ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार छात्र ने दो मंजिला इमारत से गले में जीआई तार बांधकर छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद छात्र का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान रायगढ़ निवासी पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छात्र भाठागांव में किराए के मकान में रहकर नीट  की तैयारी कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


अन्य पोस्ट