रायपुर
चिता से कपाल की अस्थियां गायब, परिजनों को तंत्र मंत्र की आशंका
22-Feb-2026 7:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 फरवरी। जरवाए श्मशान घाट से सनसनी खेज खबर मिली है। यहां एक चिता से कपाल (सिर)की अस्थियां नहीं मिली है। मृतक शेखर यादव का कल ही अंतिम संस्कार हुआ था। परिजन आज अस्थि संग्रह के लिए गए थे। जहां यह खुलासा हुआ। साथ ही चिता के पास नींबू, सिंदूर जैसे सामान मिलने से परिजनों ने तंत्र मंत्र की आशंका जताई है। मामला इस लिए भी और संदेहास्पद हो गया है कि श्मशान के भीतर एक लावारिस बाइक भी मिली है। परिजन श्मशान घाट के चौकीदार से पूछताछ की तो उसने भी अनभिज्ञता जताई। परिजनों की सूचना पर पहुंची कबीर नगर पुलिस ने चिता स्थल पर मिली सामग्री, बाइक जब्त कर जांच शुरू कर दी है। बाइक के नंबर के आधार पर भी पड़ताल की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


