रायपुर
कैप्स टेली दे रहा टैली प्राइम जीएसटी प्रशिक्षण
रायपुर, 22 फरवरी। कॉमर्स और अकाउंटिंग के क्षेत्र में करियर बनाने वाले अभ्यर्थियों के लिए टैली अकाउंटिंग और विशेष रूप से टेली प्राइम के साथ जीएसटी प्रशिक्षण पहली पसंद बनता जा रहा है। बदलते टैक्स स्ट्रक्चर, डिजिटल कंप्लायंस और ऑनलाइन रिटर्न फाइलिंग के दौर में कंपनियाँ ऐसे अकाउंटेंट्स की तलाश में हैं जो केवल थ्योरी नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल सॉफ्टवेयर स्किल्स में दक्ष हों।
विशेषज्ञों का मानना है कि टैली प्राइम जीएसटी का ज्ञान रखने वाले छात्रों के लिए जॉब के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। जीएसटी रिटर्न फाइलिंग, ई-वे बिल जनरेशन, इन्वेंटरी मैनेजमेंट, बैंक रिकंसिलिएशन और फाइनेंशियल रिपोर्टिंग जैसे कार्यों में दक्षता आज हर छोटे-बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान की आवश्यकता बन चुकी है। ऐसे में टैली आधारित अकाउंटिंग कोर्स छात्रों के लिए एक सुनहरा और ग्रोइंग करियर विकल्प साबित हो रहा है। रायपुर स्थित कैप्स टेली पिछले 15 वर्षों से अकाउंटिंग एवं जीएसटी प्रशिक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था का उद्देश्य छात्रों को केवल सर्टिफिकेट देना नहीं, बल्कि उन्हें जॉब-रेडी बनाना है। यहाँ इंडस्ट्री बेस्ड प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, लाइव प्रोजेक्ट्स और अपडेटेड जीएसटी मॉड्यूल के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
संस्था प्रबंधन के अनुसार, आज कंपनियाँ ऐसे उम्मीदवार चाहती हैं जो पहले दिन से काम संभाल सकें। टैली प्राइम जीएसटी का प्रैक्टिकल ज्ञान छात्रों को तुरंत रोजगार के अवसर दिलाने में सहायक होता है। ऐसे में जो अभ्यर्थी अभी से प्रोफेशनल ट्रेनिंग लेकर अपनी स्किल्स को मजबूत करेंगे, उनके लिए करियर की संभावनाएँ और भी व्यापक होंगी।


