रायपुर

कट्टे की नोंक पर दो युवकों का अपहरण, 4 दिनों तक पिटाई भी, आधा दर्जन गिरफ्तार
20-Feb-2026 7:34 PM
कट्टे की नोंक पर दो युवकों का अपहरण, 4 दिनों तक पिटाई भी, आधा दर्जन गिरफ्तार

दो लाख रुपये के लेनदेन का विवाद था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 फरवरी। करबला तालाब के पास कट्टे की नोक पर दो युवकों का अपहरण की खबर है।  कार में जबरन बैठाकर 4 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया था और रोजाना बेरहमी से मारपीट,कर  पिटाई का वीडियो भी बनाया जाता रहा। इसमें एक युवक का हाथ टूटा, दूसरे को गंभीर चोटें आई। पैसे लौटाने के बहाने बुलाकर दोनों को अज्ञात जगह ले जाकर मारपीट की  गई । इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर दोनों को मुक्त कराया गया।  आधा दर्जन आरोपी को आज़ाद चौक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया  है।

शाम को पूरे मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि घोराही तालाब रामकुंड क्षेत्र में दो व्यक्तियों को अवैध रूप से बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है। एक झोपड़ी में रेड कलजीवन यदु(धमतरी) एवं राकेश शर्मा*(धमतरी) को मुक्त कराया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि लगभग 2 लाख रुपये के लेन-देन विवाद के चलते आरोपियों ने सुनियोजित षड्यंत्र रचकर दोनों को करबला तालाब के पास से अगवा कर बंधक बना लिया था। हथियारों के बल पर मारपीट कर जबरन जमीन के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए तथा नगद राशि, बैंक दस्तावेज, मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल लूट ली गई। इस मामले में  06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें  कामरान अब्बास  29  शिव नगर हाण्डीपारा  नवीन उर्फ नन्नू ढीमर  19  रामकुण्ड यूनियन क्लब पास ,लक्की निषाद उर्फ छोटा चिकन 19 रामकुण्ड सतबहनिया मंदिर के पास, राकेश धीवर  24 रामकुण्ड खाटू श्याम मंदिर होरीलाल डेयरी के पास,अनिल धीवर  30  रामकुण्ड खाटू श्याम मंदिर होरीलाल डेयरी के पास ,हरिओम सोनकर 47  रामकुण्ड यूनियन क्लब पास शामिल हैं इनसे 3,500/- रुपये नगद, 02 पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस एवं 06 मोबाइल फोन* जप्त किए गए।

पटेल ने बताया कि हरिओम सोनकर के विरुद्ध 14 पूर्व आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं,* जबकि अन्य प्रमुख आरोपी भी पूर्व में जेल निरुद्ध रह चुके हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 308(5), 296, 351(3), 127(8), 115(2), 117(2), 61, 140(1), 310(2), 111 बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। पुलिस लगातार दबिश दे रही है।


अन्य पोस्ट