रायपुर

इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में दुर्ग के छात्र वीवीएस रविशंकर ने भाग लिया
20-Feb-2026 7:15 PM
इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू  में दुर्ग के छात्र वीवीएस रविशंकर ने भाग लिया

रायपुर, 20 फरवरी। विशाखापत्तनम में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू और मिलन उत्सव में दुर्ग निवासी छात्र वीवीएस रविशंकर ने भाग लिया। वह रघु इंजीनियरिंग कॉलेज वाईजेग में बीटेक-3 अध्ययनरत है। इस कालेज से 8 एनसीसी कैडेट्स चयनित हुए। इस उत्सव मे रूस, अमेरिका  सहित 70 देशों के कैडेट्स भाग लिया । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि रहीं। रविशंकर  दुर्ग निवासी मुख्य रेल टिकट निरीक्षक वीवी शास्त्री के पुत्र हैं। रविशंकर  2019 में छत्तीसगढ़ राज्य से भारत  स्काउट एंड गाइड से नार्थ अमेरिका में हुए विश्व जंबूरी  में भाग ले चुका था।


अन्य पोस्ट