रायपुर

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तोरला के प्राधिकृत अधिकारी पद से हटाए गए, नए अध्यक्ष की नियुक्ति की मांग
20-Feb-2026 4:09 PM
 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तोरला के प्राधिकृत अधिकारी पद से हटाए गए, नए अध्यक्ष की नियुक्ति की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 20 फरवरी। अभनपुर क्षेत्र की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, पंजीयन क्रमांक 627, ग्राम तोरला के प्राधिकृत अधिकारी बलराम साहू को उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, रायपुर द्वारा 20 जनवरी को पद से हटाए जाने का आदेश जारी किया गया।

पद से हटाए जाने के एक माह बाद भी नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने पर किसानों ने नियुक्ति की मांग की है। ग्राम भुरका से रेवा साहू, तोरला से रामगुलाल साहू, केजू पटेल, मोहन साहू, बेदराम तथा घोरभ_ी से बसंत साहू, सुनंदा साहू और रामेश्वर साहू सहित अन्य किसानों ने प्रशासन से शीघ्र नए अध्यक्ष की नियुक्ति करने का अनुरोध किया है।

किसानों का कहना है कि बलराम साहू के कार्यकाल के दौरान उनके खिलाफ कई शिकायतें की गई थीं। किसानों के अनुसार टोकन वितरण में मनमानी की जा रही थी तथा समिति के कर्मचारियों के साथ व्यवहार को लेकर भी आपत्तियां थीं। किसानों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से शिकायत दर्ज कराई थी।

पद से हटाए जाने के बाद किसानों ने कहा कि अब समिति के संचालन के लिए नए अध्यक्ष की नियुक्ति आवश्यक है।


अन्य पोस्ट