रायपुर
जनसुनवाई से पहले नई दरों के विरोध में प्रदर्शन
19-Feb-2026 5:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 19 फरवरी। विद्युत की प्रस्तावित नई दरों को लेकर राज्य नियामक आयोग में आज से दो दिन की जन सुनवाई शुरू हुई। नई दरों के विरोध में शहर कांग्रेस ने आयोग के शांति नगर स्थित कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। दरअसल कांग्रेस नेता भी सुनवाई में शामिल होकर दरों को लेकर दावा आपत्ति करना चाहते थे, उन्हें दोपहर बाद सुनवाई का अवसर दिया गया था। लेकिन उससे पहले कांग्रेसियों ने यह प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों की भीड़ को देखते हए आयोग प्रशासन ने मुख्य द्वार बंद कर दिया था। साथ ही पुलिस जवान भी तैनात कर दिए थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


