रायपुर

कलेक्टर ने कांदुल स्कूल में खाया मध्याह्न भोजन, राशन दुकान भी देखा
19-Feb-2026 5:52 PM
कलेक्टर ने कांदुल स्कूल में खाया मध्याह्न भोजन, राशन दुकान भी देखा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 फरवरी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और जिपं सीईओ  विश्वरंजन ने गुरुवार को राजधानी से लगे सेजबहार, कांदुल गांवों का दौरा किया। जहां उन्होंने, पीएम आवास, राशन दुकान का जायजा लिया। साथ ही एक स्कूल में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी परखी।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के एक लाभार्थी के यहां पहुंचकर मछली पालन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने  शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए हितग्राही को प्रोत्साहित किया।

इस दौरान कलेक्टर ने क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि वर्षा जल संचयन एवं पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण से मत्स्य पालन को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने  वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।

 इसके बाद कृत्रिम गर्भाधान केंद्र में पशुपालकों एवं योजना से लाभान्वित हितग्राहियों से सीधे संवाद कर सेवाओं की गुणवत्ता और लाभ की जानकारी ली।

इसके पश्चात कलेक्टर अभी में सेजबहार के शासकीय प्राथमिक शाला भी ग?ए।  वे शिक्षकों की उपस्थिति, पाठ्यक्रम की प्रगति, विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्थिति एवं मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। पूर्व माध्यमिक शाला कांदुल में दोनों अधिकारियों ने  मध्यान भोजन चखकर गुणवत्ता जांची।

साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के  हितग्राही बुंधेलाल कोसले के निवास का अवलोकन किया। कलेक्टर ने शासकीय उचित मूल्य दुकान ली जानकारी।  कहा -एक एक राशन कार्ड की स्थिति चेक कीजिए।  भुइया पोर्टल में जमीन का निरीक्षण करे यदि वे बीपीएल के दायरे से बाहर हो तो उनका नाम काटे और एपीएल कार्ड में उन्हें दर्ज की जाए। यह भी ध्यान रखे की सबकी फौत उठाया जाए। कलेक्टर महतारी सदन का का कर रहे निरीक्षण महिला समूह से चर्चा की।


अन्य पोस्ट