रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 फरवरी। पचपेढ़ी नाका स्थित कालड़ा प्लास्टिक कॉस्मेटिक एवं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 1 और 2 मार्च राइनोप्लास्टी वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है । वर्कशॉप में दुनिया के माहिर हाथों से पाएं परामर्श और इलाज: डॉ. नासिर नासिर (रूक्रष्टस्, स्नक्रष्टस्-्य) और अंतरराष्ट्रीय फेशियल प्लास्टिक सर्जन।
डॉ. सुनील कालड़ा ने बताया कि राइनोप्लास्टी में कई प्रकार की जो विकृतियाँ होती हैं, उसको ठीक की जाती है। कई विकृतियों में नाक की हड्डी है, उसको काट के सीधा करना पड़ता है। बहुत सारी विकृतियों में छाती से जो पसली होती है, उससे कॉस्टल कार्टिलेज या रिब क्राफ्ट लेकर उसको लगाया जाता है और अगर सांस में तकलीफ होती है तो उसको भी सेप्टम को ठीक करके दूर किया जाता है। जन्म से नाक की बनावट में कमी का सटीक सुधार, चोट के बाद सुधार: एक्सीडेंट या चोट से बिगड़ी नाक का पुनर्निर्माण, कॉस्मेटिक सर्जरी: सुंदर और संतुलित चेहरे के लिए नाक को सही आकार। ये सभी प्रकार के ऑपरेशन वर्कशॉप में किए जाएंगे। अगर किसी को अपना ऑपरेशन इस वर्कशॉप में करवाना है वे पंजीयन के लिए इन नंबर 9827143060, 8871003060 पर संपर्क कर सकते हैं।


