रायपुर

बुकिंग वाली टैक्सियां गायब करने वाले ट्रैवल एजेंट की कमिश्नर से शिकायत
16-Feb-2026 8:34 PM
बुकिंग वाली टैक्सियां गायब करने वाले ट्रैवल एजेंट की कमिश्नर से शिकायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 फरवरी। बुकिंग वाली टैक्सियों के गायब होने की शिकायत को लेकर  सोमवार को बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर ट्रैवल एजेंट पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे है। गाड़ी मालिकों ने कथित व्यक्ति पर गाड़ी बुक कर गिरवी रखने का आरोप लगाया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शहर में कार टैक्सी का संचालन करने वालों ने बताया कि रायपुर सिविल लाइन इलाके में रहने वाले शशिकांत और रोहित सरोज गाडिय़ों को सरकारी और अन्य जगहों पर किराए से चलवाने के लिए एग्रीमेंट कराकर गाडिय़ां लिया करते थे। इसके लिए गाड़ी मालिक को मासिक किराया देने का दावा कर किराए की गाडिय़ों को दुर्ग और राजनांदगांव ले जाकर गिरवी रखता था। आरोप यह भी है कि मालिकों ने जब उससे अपनी अपनी गाडिय़ां वापस मागीं तो उन्हें पुलिस   में पहुंच बताकर धमकी भी दी जाती रही।

पीडि़तों ने बताया कि रोहित सरोज के पिता पुलिस विभाग में कार्ररत हैं। और इसी से उसने विभाग में पकड़ बताकर लोगों की गाड़ी किराए पर लेना और उसे प्राइवेट और सरकारी विभागों में लगाने का झांसा देकर ये  गाडिय़ां हड़पी।

गाड़ी मालिकों ने यह आरोप भी लगाया है कि पुलिस में शिकायत करने के बाद भी  आरोपी रोहित सरोज पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

कमीशन पर लेते थे गाडिय़ां

जानकारी के अनुसार, आरोपी गाड़ी मालिकों से एग्रीमेंट कर प्रतिमाह तय कमीशन पर वाहन लेते थे। शुरुआती महीनों में भुगतान कर विश्वास कायम किया , लेकिन बाद में किराए से ली गई गाडिय़ों को अन्य जिलों में ले जाकर गिरवी रख दिया गया। वाहन मालिकों ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस में शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। मामले को लेकर वाहन मालिकों ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


अन्य पोस्ट