रायपुर

देश के नाम पर मित्रों के लिए अर्थव्यवस्था कर रही भाजपा सरकार -बघेल
16-Feb-2026 8:34 PM
देश के नाम पर मित्रों के लिए अर्थव्यवस्था कर रही भाजपा सरकार -बघेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 फरवरी। पंजाब पीसीसी की बैठक के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने यहां केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। माना एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में

भारत की मौजूदा अर्थव्यवस्था को लेकर कहा कि  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भारत कितना कर्जा था और मौजूदा समय में यह कितना है, इसकी तुलना कर लें। दावा करते हुए कहा कि देश पर 2014 से पहले जितना कर्ज था, वह अब तीन गुना ज्यादा है? भाजपा को पहले अर्थव्यवस्था कैसी है वह देख लेनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह केवल अपने मित्रों के लिए व्यवस्था कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम साव के कांग्रेस जिला अध्यक्षों की परफॉर्मेंस को लेकर दिए बयान पर पूर्व सीएम बघेल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अरुण साव अपने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपने  किए सभी वादों  की समीक्षा करें। पहले देख लें कि वह कितने वादों पर खरा उतरे और क्या नहीं कर पाए।कांग्रेस को सीख देने की कोशिश न करें।

उन्होंने अपने दौरे को लेकर जानकारी दी कि चंडीगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक है, जिसमें वह शामिल होंगे। मनरेगा बचाओ महासंग्राम, अमेरिका टैरिफ जैसे मुद्दों पर सरकार के खिलाफ लड़ाई शुरू की जाएगी।


अन्य पोस्ट