रायपुर

ठेला- फार्म हाऊस में चोरी, 55 हजार का सामान पार
16-Feb-2026 8:28 PM
ठेला- फार्म हाऊस में चोरी, 55 हजार का सामान पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 फरवरी। कोतवाली और नेवरा थाना इलाके में दो जगहों पर चोरी की घटना सामने आई है। इस दौरान कालीबाड़ी स्थित एक पान गुटखे की दुकान में नगदी, गुटखा सामान और नेवरा के ग्राम तुलसी में एक फार्म हाऊस से केबल, एल्यूमिनियम चोरी हुए। चोर ने कुल 55500 रूपए का सामान चुराए।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नरेश देवांगन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गांधी चौक देवपुरी में रहता है। कालीबाड़ी चौक के पास उसकी पान-गुटखा की दुकान है। 11 की रात वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। दूसरे दिन सुबह दुकान आने पर देखा की दुकान में लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। सामान मिलान करने पर वहां से नगदी और बीड़ी- सिगरेट के बंडल कीमत 3 हजार रूपए नहीं थे।

नेवरा में चोरी के मामले मे जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उसका ग्राम तुलसी में दाऊ जी के नाम से फार्म हाऊस है जहां पर लोहे के कांटे से बाड़ लगाया गया है। दो दिन पहले उसके फार्म हाऊस में अज्ञात चोर घुस गया और वहां से केबर वायर और एल्यूमिनियम चोरी कर ले गया। इसकी जानकारी उसे दूसरे दिन फार्म में जाने पर हुई। चोरी गए सामान की कीमत 52 हजार रूपए बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत पर पहले मामले में 334-1 और दूसरे मामले में 331-3, 305ए, 3-5 का अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।   


अन्य पोस्ट