रायपुर
12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर अभियान तेज
11-Feb-2026 8:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर,11 फरवरी। केंद्र सरकार की कथित श्रमिक एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। बीएसएनएलईयू , एनएफटीई तथा केंद्रीय सरकारी कर्मचारी एवं श्रमिक संघ ने हड़ताल का नोटिस जारी कर दिया है। मुख्य मांगों में श्रम शक्ति नीति 2025 तथा श्रमिक विरोधी बताए जा रहे चार श्रम कानूनों को रद्द करना, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण पर रोक लगाना शामिल है। बीएसएनएलईयू की विशेष मांगों में वहनीयता खंड में ढील तथा वेतन व पेंशन संशोधन को अंतिम रूप देना प्रमुख है। छत्तीसगढ़ में भी बीएसएनएल के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सक्रिय हैं। कर्मचारियों में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


