रायपुर
रायपुर, 11 फरवरी। धोबी समाज के सामुदायिक भवन छात्रावास भवन के भूमि को सुरक्षित करने अतिक्रमण से बचाने विधायक निधि से बाउंड्री वॉल के लिए राशि स्वीकृत की गई है जिसका भूमि पूजन विधायक सुनील सोनी नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता पार्षद रमेश सपहा ने प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर की अध्यक्षता तथा समाज जनों की उपस्थिति में किया। सुनील सोनी ने लॉन्ड्री टेंडर के लिए डीकेएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के लिए निकल गए टेंडर जिसमें 10 करोड रुपए का टर्नओवर पांच करोड रुपए का नेटवर्क मांगा गया था जिसके लिए समाज जनों ने विधायक के समक्ष गुहार लगाई थी अगर हम लोगों के पास इतने रुपए का टर्नओवर होता तो हम लोग लॉन्ड्री का काम क्यों करते हैं विधायक श्री सोनी ने तत्काल स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से चर्चा की और कहा कि पैतृक व्यवसाय करने वाले पवनी पसारी धोबी समाज को संरक्षित करने की आवश्यकता है स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल से ज्ञान लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर को अपने निवास में आमंत्रित किया।
और उसे समय के स्वास्थ्य सचिव को उक्त विवादित टेंडर को निरस्त करने के लिए कहा और स्वास्थ्य मंत्री ने समस्त मेडिकल कॉलेज के डीन अस्पताल के सुपरीटेंडेंट के मीटिंग बुलाकर स्पष्ट तौर पर कहा लॉन्ड्री का काम केवल धोबी समाज को ही मिलनी चाहिए ।
समाज ने सरकार के किसी ने से प्रफुल्लित होकर इस काम के लिए निव रखने वाले विधायक सुनील सोनी का परंपरागत रजत ताज से नवाज कर अभिनंदन किया।
विधायक सुनील सोनी ने कहा मेहनतकश धोबी समाज कभी अपेक्षित नहीं रहेगा समाज के हर जायज मांग को पूरा करवाने में हम कभी पीछे नहीं रहेंगे आवश्यकता पड़ने पर विधानसभा में प्रश्न भी करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर ने अध्यक्षता करते हुए कहा सरकार रजक कार बोर्ड का गठन किया है मगर पैतृक व्यवसाय करने वालों का कोई कार्य नहीं हो रहा है जबकि बोर्ड का यही काम है सरकार और समाज के बीच के कड़ी का काम रजक का बोर्ड कर सकता है मगर इन लोगों को मला मुंदरी से ही फुर्सत नहीं है प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्षों परीक्षेत्रीय अध्यक्षों से कहा अपने क्षेत्र के विधायक सांसद से मधुर संबंध स्थापित करके समाज के भवन के लिए राशि की मांग करें निश्चित रूप से हर क्षेत्र में समाज का भवन बन कर रहेगा समाज की आड़ में राजनीति करने वालों से सावधान रहें उन लोगों को प्रोत्साहित करें जो समाज को कुछ फायदा दिलवा रहे हैं निश्चित रूप से समाज उनके साथ देगा चाहे वह कितना भी बड़ा पोस्ट में रहे राजनेता लोगों को असलियत मालूम नहीं रहती और हमारा समाज व्यस्त समाज है इसलिए राजनेताओं को वास्तविकता से अवगत नहीं कर पाते इसलिए दागी लोग को फायदा मिल जाता है ।


