रायपुर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 11 फरवरी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए छह अनावेदकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (क्चहृस्स्) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत कार्रवाई की है।
गिरफ्तार किए गए अनावेदकों में —रमीज रज़ा (30 वर्ष), पिता अकोल रज़ा, निवासी बैजनाथपारा चौक, थाना कोतवाली, रायपुर। केशव देवांगन (24 वर्ष), पिता रोशन लाल देवांगन, निवासी बंजारी नगर, विद्या चौक, थाना खमतराई, रायपुर। वासु राजपूत (20 वर्ष), पिता यश कुमार राजपूत, निवासी हंतामल कॉलोनी, नेहरू नगर, थाना कोतवाली, रायपुर। सैय्यद मदिनी (21 वर्ष), पिता सैय्यद असलम, निवासी सुभाष नगर, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग (छ.ग.)। फरहान खान (20 वर्ष), पिता फिरोज खान, निवासी शास्त्री मार्केट, बॉस टॉल, थाना गोलबाजार, रायपुर। मोहम्मद इम्तियाज (36 वर्ष), पिता मोहम्मद कलाम, निवासी बैजनाथपारा चौक, थाना कोतवाली, रायपुर।
पुलिस के अनुसार, शांति भंग की आशंका को देखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


