रायपुर
'उमंग' वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह
11-Feb-2026 8:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 फरवरी। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, सरोना (रायपुर) में 10 फरवरी को 'उमंगÓ वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि विधायक राजेश मूणत, अध्यक्षता महापौर मीनल चौबे ने की। विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


