रायपुर

आज से तेलीबांधा जलाशय के पास पार्किंग वसूली
10-Feb-2026 8:05 PM
आज से तेलीबांधा जलाशय के पास पार्किंग वसूली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 फरवरी। निगम उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू ने राजस्व विभाग अध्यक्ष  अवतार सिंह बागल, जलकार्य विभाग अध्यक्ष  संतोष सीमा साहू और शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड  पार्षद  प्रदीप वर्मा ने तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राईव वाहन पार्किंग स्थल का  निरीक्षण किया। जहां दोपहिया और चार पहिया वाहन पार्किंग हेतु स्थान चिन्हांकित किया ।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम राजस्व विभाग बाजार विभाग द्वारा तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राईव में सुबह एवं शाम को भ्रमण करने वाले नागरिको को पूर्ण राहत दी है. सुबह और शाम को तेलीबाँधा मरीन ड्राइव में भ्रमण करने वाले नागरिकों से  किसी प्रकार का पार्किंग शुल्क नहीं लिया जायेगा। उक्त वाहन पार्किंग स्थल में सुबह और शाम को भ्रमण करने वाले नागरिको को छोडक़र शेष समस्त बाइक कार आदि से चिन्हांकित कर स्थान पर पार्किंग शुल्क निर्धारित अनुसार  10 फरवरी से लिया जाएगा।


अन्य पोस्ट